शाहगंज: पुरानी बाजार मोहल्ले में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो लोग हुए घायल
जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले में रविवार की शाम बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में अधिवक्ता कृष्ण कुमार 29 और आरएन सोनी 16 घायल हो गए। आपको बता दें कि मारपीट के बाद घायल अधिवक्ता खून से लथपथ हालत में कोतवाली पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया