शाहगंज: खेतासराय पुलिस ने शाहापुर से वारंटी को गिरफ्तार कर किया चालान
जिले की खेतासराय थाने की पुलिस ने रविवार की दोपहर डेढ़ बजे एक वारंटी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष खेतासराय के नेतृत्व में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा न्यायालय जौनपुर द्वारा जारी गिरफ्तारी वारण्ट पप्पू पुत्र दलसिंगाँर निवासी शाहापुर थाना खेतासराय को उसके घर से गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया