खुटहन थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में सोमवार को सुबह 9 बजे खेत में बने पुराने कुएं में अचानक एक नीलगाय गिर गया। पहले तो ग्रामीणों ने बांस बल्ली के सहारे उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और वन विभाग को दिया।