शाहगंज: लेदरही से कच्ची सड़क पर तमंचा और कारतूस के साथ खेतासराय पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खेतासराय थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर 3 बजे खेतासराय पुलिस ने बताया कि टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर अभियुक्त मंगला सिंह गौतम पुत्र श्रवन कुमार निवासी कनवरिया थाना खेतासराय को एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ 15 जुलाई को कच्ची सड़क लेदरही से गिरफ्तार किया गया।