कनवास: दरा मुकुंदरा में टेरिटरी को लेकर बांधवगढ़ की बाघिन और रणथंभौर के बाघ में जोरदार लड़ाई, एमटी-10 हुई घायल
Kanwas, Kota | May 16, 2026 दरा मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व टेरिटरी को लेकर दो बाघों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। बांधवगढ़ से लाई गई बाघिन एमटी-10 और रणथंभौर के बाघ एमटी-5 के बीच हुई इस भिड़ंत में बाघिन घायल हो गई है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टेरिटरी को लेकर दोनों के बीच जोरदार लड़ाई हुई, जिसके बाद एमटी-10 के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।