कुंडा: चकादिल अली तिराहे से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और दहेज की मांग करने वाले आरोपी बृजेन्द्र पटेल को शनिवार शाम 4 बजे चकादिल अली तिराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धारा 69 बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम ने मुखबिर की सूचना पर चकादिल अली तिराहे के पास से यह कार्रवाई की।