"संविधान दिवस" पर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया
---
जिले में गुरुवार 26 नवम्बर को "संविधान दिवस" के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय कार्यालयो में भारत के संविधान की उद्देशिका के सामूहिक वाचन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री क्षितिज शर्मा ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री दिनेश सावले, डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे तथा जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस आर कोठारे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। इसी तरह के कार्यक्रम जिले के अन्य जनपद पंचायत कार्यालयों, तहसील कार्यालयों एवं अन्य जिला कार्यालयों में भी आयोजित किए गए।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Culture, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026