हरिद्वार: हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने मिस्सरपुर, अजीतपुर और फेरूपुर में शिवालयों में किया जलाभिषेक
महाशिवरात्रि के पर्व पर हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने मिस्सरपुर, अजीतपुर और फेरूपुर में पहुंचकर शिवालयों में जलाभिषेक किया। इस मौके पर आम श्रद्धालु की तरह वो मंदिरों की लाइनों में लगी नजर आईं। भगवान शिव का जलाभिषेक कर उन्होंने क्षेत्र के विकास की कामना की।