हरिद्वार: जगजीतपुर की गलियों में फिर पहुंचा जंगली हाथी, वीडियो वायरल
जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों का आना बदस्तूर जारी है। रिहायशी इलाके में यहां एक बार फिर जंगल से निकल कर एक हाथी पहुंच गया। गनीमत रही कि तड़के सुबह पहुंचे हाथी के चलते गलियों में भीड़ नहीं रही अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गलियों में घूम रहे गजराज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।