हरिद्वार: खड़खड़ी निवासी व्यक्ति शराब तस्करी में हरकीपौड़ी क्षेत्र से हुआ गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को हर की पौड़ी क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस को 22 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी हुई है। पकड़ा गया आरोपी खड़खड़ी के रामगढ़ का रहने वाला घनश्याम है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।