हरिद्वार: लोकसभा चुनाव के चलते SSP परमेंद्र डोभाल ने 13 दारोगाओं को किया इधर-उधर, रौशनाबाद कार्यालय से तुरंत तैनाती के आदेश
आगामी लोकसभा चुनाव के चलते SSP परमेंद्र डोभाल ने 13 दरोगाओं को इधर-उधर किया है। इनमें चार महिला दारोगा भी हैं। सबसे ज्यादा पुलिस लाइन से आठ दारोगाओं की कोतवाली और थानों में तैनाती हुई है। रौशनाबाद स्थित SSP कार्यालय से सभी को तुरंत तैनाती के आदेश हुए हैं।