हरिद्वार: महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शंकर की ससुराल कनखल में निकाली गई शिव बारात
महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शंकर की ससुराल कनखल में शिव बारात निकाली गई। महाशिवरात्रि का पर्व देश भर में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं भगवान शंकर की ससुराल कहे जाने वाले कनखल में महाशिवरात्रि की अलग ही धूम है। मान्यता है कि भोलेनाथ का विवाह कनखल में राजा दक्ष की पुत्री माता सती से आज ही के दिन हुआ था। हर महाशिवरात्रि की तरह इस बार भी कनखल में भगवान शिव की बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिव गणों ने शिरकत की।