हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में धूमधाम से मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का पर्व, कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़
धर्मनगरी हरिद्वार में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर दराज से आए भक्त सुबह 4 बजे से जलाभिषेक करने के लिए जुटे हुए हैं।अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी ने भी दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और विश्व शांति की कामना की।