मुज़फ्फरनगर: शादी में BJP नेता की हर्ष फायरिंग, दूल्हे के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो हाईवे पर हुआ वायरल
नेशनल हाईवे किनारे एक शादी समारोह के दौरान BJP नेता रजत गोयल खुलेआम हर्ष फायरिंग करते नजर आए।वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि रजत गोयल दूल्हे के साथ खड़े होकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से लगातार तीन बार फायर करता है,जबकि दूल्हा भी एक बार हवा में गोली चलाता दिख रहा है।अब सबकी नजर इस बात पर है कि BJP नेता पर क्या कार्रवाई होती है और क्या कानून सबके लिए बराबर है