मुज़फ्फरनगर: जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग, उत्कर्ष कौशिक ने दो राउंड फायर किए, पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार
जन्मदिन की पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले चार युवकों को नई मंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला नेशनल हाईवे स्थित शिव ढाबा का है। घटना बीती रात की है, जब श्रेय त्यागी अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहे थे। ढाबे पर केक कटा,पार्टी चली और उसी दौरान माहौल अचानक गर्म हो गया। आरोप है कि उत्कर्ष कौशिक ने पार्टी के बीच दो राउंड हर्ष फायरिंग की।