मुज़फ्फरनगर: 20 हजार की स्कूटी पर 20 लाख 74 हजार का चालान, पुलिस की कार्रवाई से लोग दंग, महाचालान हुआ वायरल
पुलिस की एक कार्रवाई ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में गांधी कॉलोनी चौकी पुलिस ने UP12 CA 9880 नंबर की स्कूटी पर 20 लाख 74 हजार रुपये का चालान काट दिया। आरोप है कि वाहन के कागजात, हेलमेट और लाइसेंस न होने पर ये चालान बनाया गया, जिस पर स्कूटी को सीज भी कर दिया गया। 20 लाख 74 हजार का चालान सोशल मीडिया पर वायरल तो हड़कम्प मच गया है