मुज़फ्फरनगर: शादी के पटाखों की चिंगारी से भड़की आग, प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, मेहमानों की सूझबूझ से टला हादसा
चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हेड़ी में खुसरोपुर मार्ग पर स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में शनिवार को अचानक भीषण आग भड़क उठी। वहीं गोदाम के ठीक बगल में हाजी रियासत के घर चल रहे शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि मेहमानों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकलकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। बताया गया कि शादी के समारोह में पटाखे छोड़े जा रहे थे।