मुज़फ्फरनगर: जनपद में ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस की सख्ती, 17 मस्जिदों से उतारे लाउडस्पीकर, पुलिस के सख्त रवैये से मचा हड़कंप
ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में दिखा। SSP संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस व नगर कोतवाली पुलिस ने शहर के कई इलाकों में संयुक्त अभियान चलाया।जांच के दौरान कई मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि पाई गई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने 9 और नगर कोतवाली 8 स्पीकर उतारे।