आगर: कल से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया, डग रोड पर SDM कार्यालय के 100 मीटर दायरे में बेरिकेडिंग
सुसनेर नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर कल मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिसे लेकर आगर जिला कलेक्टर डॉ शेरसिंह मीणा के निर्देश पर सोमवार दोपहर 3 बजे SDM कार्यालय के दोनों तरफ 100 मीटर के दायरे में मजबूत बेरीकेटिंग कर दी गई है। बिना अनुमति के निर्वाचन कार्यालय में किसी का भी प्रवेश वर्जित रहेगा और कल से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा।