लक्सर शुगर मिल का पेराई सत्र शुभ मुहूर्त में शुरू हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बड़ा बयान देते हुए गन्ने का भाव ₹700 प्रति कुंतल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार यह मांग पूरी नहीं कर सकती, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने किसानों की यह मांग रखी जाएगी। वहीं, दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने भी गन्ने का भाव कम से कम ₹500 प्रति कुंतल किए जाने की मांग का जिक्र किया। शुगर मिल प्रबंधन ने दीपावली से पहले किसानों को गन्ने का भुगतान जारी करने की उम्मीद जताई।
#KunwarPranavSinghChampion #LaksarSugarMill #गन्नामूल्य #किसानोंकीआवाज #गन्ना700रुपये #OmprakashJamdagnI #LaksarNews #UttarakhandNews #FarmersNews #TheNetworkNewsIndia