उत्तराखंड के लक्सर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू रतन सिंह के नाम पर बनाए जा रहे स्वर्ण जयंती पार्क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही पार्क के उद्घाटन पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं करीब 70 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों का कहना है कि पार्क में अभी कई काम अधूरे हैं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू रतन सिंह की प्रतिमा भी स्थापित नहीं की गई है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने अनशन की चेतावनी दी है।
देखिए लक्सर से नवाब खटाना की यह खास रिपोर्ट।
#ShraddhaTVNetwork #LaksarNews #UttarakhandNews #BabuRatanSingh #HaridwarNews
#Thenetworknewsindia