गया टाउन सीडी ब्लॉक: पितृपक्ष मेला महासंगम 2025 के अंतिम दिन बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने गया में किया जल तर्पण
गया में पितृपक्ष मेला महासंगम 2025 के के अंतिम दिन फल्गु तट पर रविवार को सुबह 9:00 बजे बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अपने दिवंगत पितरों तथा देश के अमर वीर शहीदों की आत्मा की शांति हेतु जल तर्पण किया। मंदिर परिसर में डिप्टी सीएम का पुजारियों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया.