गया टाउन सीडी ब्लॉक: पितृपक्ष मेला के अंतिम दिन फल्गु नदी में पिंडदान और तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पितृपक्ष मेला के अंतिम दिन अमावस्या को लेकर सुबह से हीं फल्गु नदी में तर्पण और पिंडदान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।रविवार की सुबह 8 बजे से हीं श्रद्धालु अपने पितरों को मोक्ष की कामना के साथ तर्पण किया।ऐसी मान्यता है कि फल्गु नदी में तर्पण और गया जी श्राद्ध से पितरों को स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है।6 सितंबर से पितृपक्ष का शुभारम्भ हुआ था।