गया टाउन सीडी ब्लॉक: कुड़मी समाज के आंदोलन से गया होकर जाने वाली रांची-वाराणसी वंदे भारत और रांची-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस रद्द
धनबाद मंडल में कुड़मी समाज के आंदोलन को लेकर गया होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।शनिवार को हुए आंदोलन को लेकर कई ट्रेनों जा रूट डायवर्ट कर परिचालन किया गया। रविवार को गया जंक्शन होकर चलने वाली रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस और रांची पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया है।