बोरियो थाना क्षेत्र के गांडे पहाड़, नौगाछी गांव में 39 वर्षीय गुया पहाड़िया की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कतरु पहाड़िया उर्फ चकरो पहाड़िया को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और घटनास्थल से खून लगी मिट्टी बरामद की गई है।
मामले को लेकर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बोरियो थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में हुए विवाद के बाद कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई।
देखें पूरी खबर और जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ सुशील कुमार ने क्या बताया।
#Borio #Sahibganj #GuaPahariya #MurderCase #PoliceAction SDPO JharkhandNews CrimeNews SahibganjNews SanthalHoolExpress