सिंगरौली: एनटीपीसी सिंगरौली ने 'वेंडर डेवलपमेंट मीट 2024' का आयोजन किया
एनटीपीसी सिंगरौली को अपने वेंडर समुदाय के साथ सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से "वेंडर डेवलपमेंट मीट 2024" का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय "एमएसएमई वेंडर्स के लिए विशेष वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम” था। इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय प्रशासनिक भवन ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें विभिन्न सरकारी संगठनों और मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।