सिंगरौली: उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय ने कहा - जिले में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है, 4405 मीट्रिक टन उर्वरक मौजूद
उपसंचालक कृषि आशीष पाण्डेय के द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में वर्तमान समय में 4405 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है । उन्होंने बताया कि जिले में यूरिया 2684 मीट्रिक टन, तथा डी.ए.पी. 1507 मीट्रिक टन, एन.पी.के (काम्प्लेक्स) 27 मीट्रिक टन एवं एस.एस.पी. 187 मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है।