सिंगरौली: डीएवी रोड वैढ़न में सीमेंट लोड ट्रेक्टर सड़क में धंस गया, नगर निगम के निर्माण कार्यों की पोल खुली
नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक चालिस में शुक्रवार दोपहर सीमेंट लोड कर जा रहा एक टै्रक्टर डीएवी रोड में धंस गया। आस-पास के लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद टैक्टर का चक्का बाहर निकाला गया। उक्त दुर्घटना ने नगर निगम के गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यो के दावों की पोल खोलकर रख दी है।