सिंगरौली: मोरवा में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, घंटों तक हंगामा
मोरवा में बीती देर रात हुई एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है बताया जा रहा है कि युवक घर से निकलकर कहीं जा रहा था तभी बेलगाम गति से आते अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी वही गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रख कर जमकर हंगामा किया जहां प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाइश दी और आवागमन चालू कराया।