लखीसराय: ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, किया गया पोस्टमार्टम पिपरिया थाना क्षेत्र की घटना।
लखीसराय। पिपरिया थाना क्षेत्र के मुड़वरिया सड़क मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान मुड़वरिया गांव निवासी फंटूश यादव के तीन वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई।