पोड़ैयाहाट: अमुवार नीम टोला में 24 घंटे के भीतर हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे के अंदर अमुवार नीम टोला में हुई हत्या का पोड़ैयाहाट पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है।उसी गांव से पड़ोसी बेटालाल मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने हत्या का कारण आपसी विवाद बताया है।बताते चलें कि 16 अप्रैल को अमुआर नीम टोला में 45 वर्षीय युवक की लाश बरामद हुई थी।इसे लेकर कांड संख्या 49/26 दर्ज किया गया था।