बैतूल:- श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से श्री राधाकृष्ण मंदिर बैतूल गंज में सोमवार को मोक्षदा एकादशी के दिन सायं 5 बजे गीता जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्यामनारायण अग्निहोत्री द्वारा श्रीमदभगवद गीता जी का पूजन करके किया गया।