बक्सर: समाहरणालय में डीएम ने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के विकास और संचालन की समीक्षा बैठक की
Buxar, Buxar | Feb 9, 2026 बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सोमवार को 2:30 बजे अपराह्न में की गई। बैठक में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित योजना लाईट एंड साउंड की समीक्षा की गई। सहायक अभियंता पर्यटन विभाग ने बताया कि जिला में पर्यटन विभाग की चार योजनाएं क्रियान्वित हैं।