फरसगांव: अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री करते 02 आरोपीयो को फरसगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरसगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना आलोर में रोड किनारे अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री करते ग्राम बड़ेडोंगर निवासी परमेश्वर यादव को घेराबन्दी कर पकड़ा और अगले दिन ग्राम कुल्हाडगांव चौक के यात्री प्रतिक्षालय के पास अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रख कर बिक्री कर रहे संतोष यादव निवासी लंजोड़ा को पकड़ा गया।दोनो के कब्जे से कुल 8 लीटर 820 ML अंग्रेजी शराब जप्त किया गया।