फरसगांव: फरसगांव थाने में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
बकरीद पर्व को लेकर आज शनिवार को फरसगांव थाना परिसर में पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा और थाना प्रभारी नरेश साहू की द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्तिथ स्थानीय जनप्रतिनिधि,व्यापारीगण,सभी समुदाय के लोगों को आगामी 17 जून सोमवार को होने वाले बकरदी पर्व को हर वर्ष की तरह शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने अपील किया गया।