फरसगांव: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के लिए आदर्श स्कूल मैदान में एक दिवसीय फिजिकल ट्रायल भर्ती का हुआ आयोजन
छग पुलिस भर्ती हेतु उड़ान समिति के माध्यम से फरसगांव नगर में आदर्श स्कूल मैदान में एक दिवसीय फिजिकल ट्रायल भर्ती प्रातियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे उड़ीसा,जगदलपुर,बस्तर,नारायणपुर, कांकेर,कोंडागांव,विश्रामपुरी,बडेराजपुर के लगभग 290 युवाओ ने प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।फिजिकल ट्रायल भर्ती में 100 मीटर,दौड़ 800 मीटर दौड़,गोला फेंक,ऊंची कूद,लंबी कूद करवाया गया।