फरसगांव: शंकरपुर गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से खेत में चर रहे बैल की हुई मौत, बैल मालिक ने फरसगांव थाने में दी सूचना
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पतोड़ा कुम्हारपदर निवासी रमेश नेताम पिता हिरामन नेताम ने फरसगांव थाने में लिखित आदेवन देते हुए बताया कि वह हर दिन की तरह अपने बैल को चरा रहा था जो चरते हुए शंकरपुर की ओर चले गये,इस दौरान एक खेत मे बिजली का तार टूटा हुआ था और बैल टूटे हुए तार के पास जाकर चिपक गये,करेंट लगने से बैल की मौत हो गई।जिसके मुआवजा दिलवाने लिखित आवेदन दिया