फरसगांव: बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप का हुआ प्रथम नगर आगमन,भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बस्तर सांसद के रूप में सांसद महेश कश्यप का बुधवार की दोपहर फरसगांव नगर में प्रथम आगमन हुआ। वहीं उनके प्रथम नगर आगमन पर रेस्ट हाऊस के सामने क्षेत्र के भाजपाइयों ने पुष्प हार पहनाकर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। सभी लोगो ने जीत की बधाई देते हुए सभी का मुंह मीठा करवाया । जिसके बाद वे कोंडागांव नगर की ओर रवाना हो गये।