रौन: महावीर नगर में उफनते सीवर से फैली गंदगी, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
Ron, Bhind | Aug 14, 2026 भिण्ड। शहर के वार्ड क्रमांक 11 स्थित महावीर नगर की अल्पसंख्यक बस्ती में ओवरफ्लो सीवर की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सीवर का गंदा और दूषित पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और बदबू का माहौल बना हुआ है। लंबे समय से बनी इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा नगर पालिका में शिकायतें भी की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक समाधान नही हुआ