बलरामपुर: जिला छय रोग विभाग की टीम ने वृद्ध आश्रम आवर में टीबी के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को दी जानकारी
20 जनवरी सोमवार दोपहर 2 बजे जिला छय रोग विभाग की टीम द्वारा100 दिवसीय टीवी खोज अभियान के तहत वृद्ध आश्रम आवर पर कैंप लगाकर लोगों को टीबी बीमारी एवं इलाज के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी लोगों का बलगम जांच करने हेतु डिब्बी उपलब्ध कराई गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश कुमार, एसटीएस, एसटीएलएस, सीएचओ तथा पर्यवेक्षक सूर्यमणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।