बलरामपुर: उपनिदेशक कृषि ने किसानों से की सोलर पंप स्थापित करवाने की अपील, कहा- बिजली लागत बचेगी और होगा फायदा
20 जनवरी शाम 4:00 बजे उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले को किसानों के लिए सोलर पंप स्थापित करने का 300 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें अभी तक 84 किसानों ने इसका लाभ लिया है। उन्होंने किसानों से अपील किया कि अपने बोरिंग पर सोलर पंप सेट लगाए जिससे उनकी बिजली की लागत बचेगी और उनका फायदा होगा।