बलरामपुर: एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता के पहले काव्य संग्रह का विमोचन हुआ
20 जनवरी सोमवार 3 बजे एम एलके पीजी कॉलेज के सभागार में जिला सेवायोजन अधिकारी बलरामपुर सुश्री मीता गुप्ता के पहले काव्य संग्रह "बस नाम तुम्हारे" का विमोचन किया गया। इस काव्य विमोचन समारोह के प्रथम सत्र में स्वागत उपरांत मीता गुप्ता के पहले काव्य संग्रह का विमोचन हुआ जिसमें गणमान्य सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।