डिंडौरी: कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया ने वाटरशेड योजना 2.0 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने वाटरशेड योजना 2.0 अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक लेते हुए कंटूर निर्माण, खेत तालाब, संरचना तालाब, चेक डैम, स्टाप डैम जैसे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली । दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने बुधवार शाम 6:00 बजे जानकारी दी ।