लखीसराय: इटौन गांव में सड़क हादसे में किशोर की मौत, रात में हुआ पोस्टमार्टम
लखीसराय। चानन थाना क्षेत्र के इटौन गांव में सड़क हादसे में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान इटौन निवासी शास्त्री राय के पुत्र सननी कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सननी कुमार बाइक से मननपुर बाजार से सब्जी लेकर अपने घर लौट रहा था। तथा मृतक के शव का बीती रात 2:30 पर पोस्टमार्टम कराया गया ।