बड़ाजामदा बाजार में 10/11 अप्रैल की मध्य रात्रि हुई एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अज्ञात चोरों ने दो मोबाइल दुकानों को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपए कीमत के दर्जनों महंगे मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया।चोरों ने बड़ी ही सुनियोजित तरीके से शिव साहू और परमानंद तिवारी की मोबाइल दुकानों का ताला लोहे के मोटे सरिए से तोड़ दिया।