फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर पंचायत में सरकार भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने माताथान प्रांगण में प्रदर्शन किया
फुल्लीडुमर का पंचायत सरकार भवन का निर्माण पंचायत मुख्यालय में कराने को लेकर माताथान दुर्गा मंदिर में दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पंचायत मुख्यालय के बदले भवन का निर्माण धावा गांव में कराये जाने के खिलाफ दर्जनों लोगों ने इसे सरकारी नियम के विरुद्ध बताते हुए इसका निर्माण पंचायत मुख्यालय में कराने की मांग कर रहे थे।