फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर थाने पर शांति समिति की बैठक, पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की
शनिवार की शाम 4 बजे फुल्लीडुमर थाने पर रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा एवं ईद त्योहार को लेकर बीडीओ कृष्णा कुमार, सीओ मनोज कुमार, थाना अध्यक्ष बबलू कुमार, एसआई शरद श्रीकांत, संदीप कुमार एवं क्षेत्रीय ग्रामीण लोगों की शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने सरकार के गाइड लाइन का हवाला देते हुए कहा कि डीजे बाजा एवं शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है।