फुल्लीडूमर: राता में प्राचीन ठाकुरवाड़ी प्रांगण में अखंड राम चरित्र मानस पाठ और राम कथा के लिए निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
राता गांव के प्राचीन ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में अखंड राम चरित्र मानस एवं रा कथा को लेकर रविवार की सुबह 9:00 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा ठाकुरबाड़ी से बाजे-गाजे, घोड़े, रंग बिरंगे भगवा ध्वज श्री राम के जयकारे के साथ 501 महिलाओं, युवतियों ने सिर पर कलश लेकर यात्रा की यात्रा शुरू की। जहां जगह-जगह नींबू, शर्बत पेयजल की व्यवस्था की गई थी।