चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) चंबा द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगम ने बाहरी जिलों से भी अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एचआरटीसी चंबा के डिवीजनल मैनेजर (डीडीएम) शुगल सिंह ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के लिए निगम पूरी तरह से तैयार है। यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसें तैनात की गई हैं और जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को समय पर सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध हो।
डीडीएम शुगल सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक एचआरटीसी की बसों में सफर करें। इससे न केवल यात्रा सुरक्षित होगी, बल्कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार मणिमहेश यात्रा के दौरान परिवहन व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ रहेगी और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
बाइट शुगल सिंह डीडीएम चंबा।
Chamba, Chamba | Sep 14, 2026