पटना ग्रामीण: पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर का बयान
पटना के सदाकत आश्रम में बुधवार को (CWC) की बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद शाम 4 बजे कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा,बिहार में जिस तरह से वोट कटवाए गए,कांग्रेस ने उस पर कड़ा रुख अपनाया है। हम जनता के बीच जाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। मीर ने कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में मतदाताओं को जागरूक करेगी।